फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 20 हजार से अधिक नलों में जल पहुंचने का इंतजार

Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देश में हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन अल्मोड़ा में बगैर योजना के 80 हजार से अधिक घरों में कनेक्शन पहुंचा दिए गए जिनसे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इनमें से 20 हजार से अधिक कनेक्शन ऐसे हैं जिनमें एक बूंद पानी की नहीं टपकी है। ऐसे में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना दम तोड़ रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में चार साल पूर्व जल जीवन मिशन योजना के तहत 1 लाख 28 हजार से अधिक घरों में पेयजल कनेक्शन लगाकर पानी पहुंचाने की योजना शुरू की गई थी। अब तक विभाग ने 100 करोड़ से अधिक खर्च कर 81 हजार से अधिक घरों में कनेक्शन लगाए हैं लेकिन इनमें से 20 हजार से अधिक कनेक्शनों में पानी की बूंद नहीं टपकी है और ये सूखे हैं। वहीं 60 हजार से अधिक कनेक्शनों में पुरानी योजना से जोड़ने से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा। ऐसे में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना को सफल बताया जा रहा है और लोग इन नलों में पानी टपकने का इंतजार कर रहे हैं।
धौलादेवी में 1200 तो लमगड़ा में 1600 घरों में नहीं लगे कनेक्शन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के कई विकासखंड ऐसे हैं जहां अब तक घरों में कनेक्शन नहीं लग सके हैं। लमगड़ा विकासखंड में 1604, धौलादेवी में 1268, ताकुला में 509, हवालबाग में 248 और भैंसियाछाना में 154 घरों में अब भी कनेक्शन लगने शेष हैं। ऐसे में यहां के ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 तक हर कनेक्शन को नई योजनाओं से जोड़ दिया जाएगा। यह लक्ष्य निर्धारित है। नई योजनाओं के निर्माण पर भी काम किया जा रहा है। अनूप पांडे, अधीक्षण अभियंता, जल निगम, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें