अल्मोड़ा। हवालबाग विकास खंड में दौलाघट के मैणी क्षेत्र में एक साथ गिद्धों का झुंड नजर आया। इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र गर्ब्याल ने कहा कि क्षेत्र में गिद्धों का दिखना सुखद है। कहा कि विलुप्त होने से गिद्ध कम नजर आ रहे हैं। पर्यावरण को संतुलित बनाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। इनकी सुरक्षा और संरक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। मैणी निवासी एसएसजे के पूर्व छात्र संध अध्यक्ष सुनील बिष्ट ने कहा कि वर्तमान में यहां गिद्ध अक्सर नजर आ रहे हैं।