फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाधिकार का प्रयोग करने की अपील

विज्ञापन
रानीखेत गांधी चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक करते कलाकार। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल भी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर देहरादून से पहुंची टीम ने यहां गांधी चौक पर देर शाम नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आवश्यक रूप से मतदान की अपील की। कहा कि मतदान से ही सशक्त लोकतंत्र की परिकल्पना साकार हो सकती है। गांधी चौक पर कई नुक्कड़ नाटक पेश किए गए। नए मतदाताओं को मतदान के तरीके बताए गए। सभी मतदाताओं से अपील की गई कि वह पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। कहा कि 18 वर्ष के युवा वोटर बीएलओ के माध्यम से भी अपना नाम निर्वाचन सूची में दर्ज करवा सकते हैं। नुक्कड़ नाटक करने वालों में टीम लीडर विकल्प प्रताप सिंह, आवेश राठौर, शाश्वत सिंह, सुप्रिया बंगवाल, जसलीन कौर, विवेक कठायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें