फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पुण्य तिथि पर याद आए जन नेता स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी

Wed, 31 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
द्वाराहाट में विपिनदा को नमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जन नेता, उत्तराखंड आंदोलन के पुरोधा स्व. विपिन त्रिपाठी की 12वीं पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान हुई गोष्ठी के मुख्य वक्ता पार्टी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि समृद्ध राज्य की अवधारणा को लेकर उत्तराखंड का गठन हुआ था, लेकिन समृद्धि तो दूर पिछले डेढ़ दशकों में भ्रष्टाचार, माफियाराज को बढ़ावा मिला है। राष्ट्रीय दलों की कुनीतियों के कारण राज्य निरंतर रसातल में जा रहा है।
विज्ञापन


शीतलापुष्कर मैदान में आयोजित गोष्ठी में उक्रांद नेता ऐरी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते समृद्ध उत्तराखंड की अवधारणा साकार नहीं हो सकी है। रोजगार सृजन, भ्रष्टाचार से मुक्ति, विकास की अवधारणाएं अधूरी हैं। धरातल पर विकास नहीं हो रहा है। कमीशनखारी को ही बढ़ावा मिला है। नौजवानों को शराब की लत लगा दी गई है। नारायण जंतवाल ने कहा कि प्रदेश को धनबल, बाहुबल से मुक्ति दिलाने के लिए एक और आंदोलन की जरूरत है।

केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने भी राष्ट्रीय दलों पर जनता को जाति धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। भ्रष्टाचार मुक्त, माफिया मुक्त, शराबमुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। पर्दाफाश रैली में भाग लेकर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सांसद बलराज पासी ने भी राज्य आंदोलन में स्व. त्रिपाठी के योगदान को याद किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, श्याम नारायण, पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला, अनिल चौधरी, कंचन शाह, प्रताप शाही, कैप्टन माधो सिंह, केपीएस अधिकारी, हरिशरण शर्मा, धीरज तिवारी, हेम रावत, भुवन लहड़ी आदि ने संबोधित किया। क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट, कैलाश भट्ट, भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल ने भी स्व. त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

द्वाराहाट। स्व. त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान गाए गए जनगीतों की ऑडियो सीडी का भी विमोचन किया गया। लोकगायक राजेंद्र रौथाण ने इन गीतों को आवाज दी है। पान सिंह रावत, केएस बिष्ट, दयाल पांडेय, हीरा अधिकारी, नरेंद्र अधिकारी, जगदीश रौतेला, रणजीत गड़ाकोटी आदि थे।

द्वाराहाट। एमडी तिवारी हाईस्कूल में भी स्व. त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों के बीच तमाम प्रतियोगिताएं हुई। स्व. विपिन त्रिपाठी एमडी तिवारी हाईस्कूल के संस्थापक भी थे। केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश बुधानी ने संचालन किया।

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पूर्व विधायक स्व. विपिन त्रिपाठी की 12वीं पुण्यतिथि के मौके पर क्रांतिवीर चौराहे में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। लोगों ने राज्य आंदोलन सहित तमाम संघर्षों में उनके योगदान की चर्चा करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वहां यूकेडी के जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, शांति मावड़ी, नारायण तिवारी, कैलाश गिरी, प्रयाग दत्त, गुसाई सिंह मनराल, आनंद नाथ, प्रेमसिंह अटवाल, धन सिंह आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें