राजीव गांधी नवोदय के नव निर्वाचित पीटीए अध्यक्ष
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली के अभिभावक शिक्षक संघ के लिए विनोद जोशी को अध्यक्ष चुना गया।
स्कूल के नवागत प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ पांडे की देखरेख में हुए पीटीए चुनाव में विनोद जोशी को अध्यक्ष, ममता मेहता को एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। चुनाव संपन्न होने के बाद पीटीए के नव निर्वाचित अध्यक्ष जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। पीटीए ने स्कूल परिवार को भरोषा दिलाया कि वह स्कूल और बच्चों के विकास के लिए हर संभव सहयोग देंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य पांडे ने अभिभावकों से अपने पाल्य के भविष्य के प्रति सजग रहने को कहा। बैठक में पूर्व पीटीए अध्यक्ष डीसी जोशी, दयाल राम आदि ने विचार रखे।