रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजिका और पूर्व में कई पदों पर रही विमला रावत को अब महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विधायक ऋतु खंडूरी ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और भी मजबूती मिलेगी। विमला वर्ष 2007 में जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। 2007 में ही जिला नियोजन समिति की सदस्य बनीं। 2013 में वह भाजपा महिला मोर्चा की अल्मोड़ा जिला मंत्री रहीं। 2016 में उन्हें महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया। वर्ष 2018 से वह महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजिका हैं। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत आदि ने खुशी जताई है।