फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयेला-नाड़-फल्द्वाड़ी सड़क के लिए 15 अगस्त से आंदोलन करेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के तहत स्वीकृत बयेला-नाड़-फल्द्वाड़ी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर ग्रामीण यहां उपजिलाधिकारी से मिले और ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि 15 अगस्त को क्षेत्रवासी तहसील मुख्यालय पर उपवास के साथ आंदोलन शुरू कर देंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि बयेला नाड़ फल्द्वाड़ी ग्राम सभाओं के लिए पूर्व में आठ किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली, लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा 11 जनवरी 2019 को चार किमी मार्ग की निविदा लगाई जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन चार किमी से आगे नाड़ फल्द्वाड़ी ग्राम सभाओं को जोड़ने के लिए अभी तक आगे मार्ग निर्माण के आंगणन भी शासन को नहीं भेजे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मामले को लेकर विभाग जनता को गुमराह कर रहा है। जिस कारण वर्षों से आस लगाए क्षेत्रवासी मोटर मार्ग से लाभांवित नहीं हो पा रहे हैं। गौरतलब है कि, पूर्व विधायक स्व. बिपिन त्रिपाठी के प्रयासों से 8 किमी लंबे इस मोटर मार्ग को वर्ष 2004 में स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन तब से आज तक बमुश्किल अभी तक मात्र 4 किमी रोड बन पाई है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन चंद्र पंत, गोविंद बल्लभ पंत, बयेला के पूर्व प्रधान आनन्द बल्लभ पाण्डेय, दान सिंह, दिनेश पंत, हरीश पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें