फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राह हुई मुश्किल, अब तो सड़क बना दीजिए हुजूर

Mon, 31 Jul 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ध्यूली धौनी के ग्रामीण। संवादअल्मोड़ा में लो - फोटो : अल्मोड़ा में लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ध्यूली धौनी के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। ध्यूली धौनी के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए लोनिवि के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उन्होंने प्रदर्शन कर कहा कि वर्ष 2016 से उनके गांव को जोड़ने के लिए सड़क प्रस्तावित है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज तक सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया।

सोमवार को ध्यूली धौनी के ग्रामीण विनय किरौला और प्रधान गोविंद रौतेला के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता दिवाकर ह्यांकी और ईई विभोर गुप्त का घेराव किया। कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते आज तक उनके गांव तक सड़क नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उनके गांव को जोड़ने के लिए वर्ष 2016 से पांच किमी सड़क प्रस्तावित है लेकिन अब तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरेंगे। ईई ने सितंबर तक सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

इस मौके पर पंकज रौतेला, राहुल रौतेला, पूरन बिष्ट, अमर सिंह, कुंदन रौतेला, अमर अधिकारी, प्रताप, रमेश, हर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें