अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में कटखने बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। बंदरों के उत्पात से लोगों का अकेले राह चलना मुश्किल हो गया है। जिले के कनोली, सैनोली, नौगांव, सूरी, पुभाऊं आदि गांवों में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान है। बंदर खेतों में सब्जियों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान अमर सिंह, किशन सिंह ने बंदरों के उत्पात से छुटकारा दिलाने की मांग की।