फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो सप्ताह से जलापूर्ति बाधित रहने पर चढ़ा ग्रामीणों का पारा

Tue, 14 May 2024 04:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट में पेयजल योजना का निरीक्षण करतीं तहसीलदार तितिक्षा जोशी। संवाद
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दो सप्ताह से नल से जल टपकने का इंतजार कर रहे मल्ली किरोली, तल्ली किरोली, सटौरा, कलौंटिया के ग्रामीणों का हौसला जवाब दे गया। लंबे समय से जलापूर्ति सुचारू न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सोमवार को तहसीलदार तितिक्षा जोशी को ज्ञापन देकर जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से वे जल संकट से जूझ रहे हैं। योजना के मुख्य स्रोत में सीवर डालने की सूचना ईओ और जल संस्थान को दी गई। जल संस्थान और नगर पंचायत ने जल्द व्यवस्था में सुधार कर जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उनके नलों से जल नहीं टपका है। लोगों की परेशानी को देखते हुए तहसीलदार उनके साथ योजना के स्रोत तक पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने योजना के स्रोत खीरो नदी में सीवर डालने पर गहरी नाराजगी जताई। जल संस्थान, नगर पंचायत को शीघ्र इसे रोककर जलापूर्ति बहाल करने के साथ ऐसा करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहां पर ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, ईओ नगर पंचायत धीरज कांडपाल, जेई जल संस्थान शेखर रौतेला, कनिष्ठ अभियंता एसएस रौतेला, किरोली प्रधान गिरधर सिंह, प्रकाश, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें