फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गांधी पार्क में ग्रामीणों का धरना जारी

Fri, 16 May 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नगर के गांधी पार्क में धरना देते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के गांधी पार्क में राष्ट्रीय नीति संगठन के बैनर तले तीन सूत्री मांगों के लिए ग्रामीणों का धरना 32 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों ने खूंट-धामस-रौनडाल, धारी, पहल आदि गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर सोलिंग और डामरीकरण, कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। यहां राष्ट्रीय नीति संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, हर्ष कनवाल, नंदन सिंह, सुरेश, गोविंद प्रसाद, पूरन सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें