सिमलखेत-लोहाघाट सड़क पर खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : वीडियोग्रैब
अल्मोड़ा जिले के दन्या में लंबे समय से घरेलू गैस सिलिंडर ने मिलने से नाराज ग्राम पंचायत बसौली के तोक ढूंना के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सिमलखेत-लोहाघाट मोटर मार्ग पर खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया।
इस मौके वक्ताओं ने कहा कि धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसौली के तोक ढूंना में लंबे समय से घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कई हफ्तों से क्षेत्र में गैस रिफिलिंग का वाहन नहीं पहुंचा है। बार-बार एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। बालीखेत के ग्राम प्रधान श्याम सिंह ने कहा कि क्षेत्र में गैस महीने में आती है उसके बाद भी ग्रामीणों को सिलिंडर प्राप्त नहीं हो पाता है।
दसौला बडियार के प्रधान लछी राम ने बताया कि उनके कनेक्शन दन्या एजेंसी के थे। बिना उपभोक्ता से जानकारी लिए कनेक्शन गुणादित्य ट्रांसफर कर दिए गए जिससे गैस सिलिंडर रिफिल कराने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस दौरान कुशल सिंह, नाथू राम आदि शामिल थे।