फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मंगलता में ग्रामीणों ने किया सड़क का विरोध, जेसीबी के आगे बैठे धरने पर

Mon, 17 Apr 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
भैंसियाछाना में सड़क का विरोध करते हुए धरने पर बैठे मंगलता के ग्रामीण।। संवाद
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने कहा, हम अपनी जमीन पर नहीं बनने देंगे सड़क, नहीं दिखा पाए दस्तावेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना विकासखंड के सेराघाट में मंगलता के ग्रामीणों से सड़क का विरोध करते हुए जेसीबी के आगे धरना दिया। उन्होंने मंगलता-डूंगरलेख सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को वे जमीन के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाते हुए सड़क का काम शुरू कराया।
सोमवार को मंगलता से डूंगरलेख तक डेढ़ किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। विधायक निधि से बनने वाली इस सड़क की कटिंग के लिए ठेकेदार जेसीबी के साथ वहां पहुंचे। लेकिन मंगलता की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रोक दिया और जेसीबी के आगे धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस भूमि पर सड़क निर्माण किया जा रहा है वह उनकी नाम भूमि है। सड़क निर्माण से पूर्व उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई। इस दौरान यहां गहमागहमी का माहौल रहा। दो घंटे बाद विवाद की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धौलछीना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से भूमि के दस्तावेज मांगे लेकिन वे दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी देते हुए समझाया और उन्हें सड़क से हटाया। तब जाकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
राजस्व की भूमि पर बन रही है सड़क, मिली है अनुमति
धौलछीना। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि जिस भूमि पर सड़क निर्माण किया जा रहा है वह राजस्व की है। संबंधित ने राजस्व से सड़क कटिंग की अनुमति ली है। मंगलता के ग्रामीण जबरन इसे अपनी भूमि बता रहे हैं। उन्हें समझाते हुए सड़क का निर्माण शुरू कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें