फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आवारा पशु, बंदर और जंगली सुअरों से परेशान मनान के ग्रामीण

Fri, 21 Aug 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर के मनान क्षेत्र में लावारिस पशु, बंदर और जंगली सुअरों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा पशु आए दिन राहगीरों पर हमला कर रहे हैं जबकि बंदर और जंगली सुअर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ खेती भी प्रभावित हो रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी बदहाल है। हल्की बारिश या हवा चलने पर घंटों बिजली गुल रहती है। कई जगह बिजली के तार झूल रहे हैं और पेड़ों की टहनियों से टकरा रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्राम सभा पड़ोलिया निवासी ऋषिपाल का कहना कि बिजली संबंधी शिकायत करने पर संबंधित लाइनमैन अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। उन्होंने प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले की जांच कराने के साथ आवारा पशुओं और जंगली जानवरों की समस्या से निजात दिलाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें