फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लमासिंग के ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग

Fri, 23 Feb 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत में  संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल को ज्ञापन देते लमासिंग के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के सिवाली गांव के लमासिंग तोक के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग पर शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल को ज्ञापन दिया। कहा रोड नहीं बनी तो वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि गांव तक सड़क न होने से पलायन बढ़ गया है। बीमारों और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना मजबूरी बन गया है। किसान अपने उत्पाद बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं और उन्हें खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द उनके गांव को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे लोकसभा चुनाव में भागीदारी नहीं निभाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर ललित मोहन सती, कैलाश चंद्र सती, महेश राम, दीवान राम, पूरन राम, रोशन राम, मनोज कुमार, रोहित कुमार, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें