द्वाराहाट में कांग्रेस सेवा दल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कांग्रेस सेवा दल रानीखेत जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गांव गांव में दल का विस्तार करने की योजना है। कार्यकारिणी अध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में सेवादल के सह प्रभारी कुमाऊं मंडल और प्रदेश सचिव जगदीश चंद्र भट्ट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर सेवा दल के सल्ट, चौखुटिया के कार्यकर्ताओं ने भी विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से विनोद जोशी को जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष और जिला कार्यालय प्रभारी, विशन सिंह पटवाल को द्वाराहाट ब्लाक अध्यक्ष तथा ललित सिंह नेगी को द्वाराहाट ब्लाक सचिव बनाया गया। बैठक में सल्ट से कुबेर सिंह, गिरधर सिंह मेहरा, कैलाश चंद्र, पूरन कुमार, बचुली देवी, हंसी देवी, प्रकाश आर्य, दान सिंह रावत, रेवती देवी, दीपा देवी, नीमा देवी, इंद्रा देवी आदि मौजूद थे।