स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के बरंगल गांव निवासी होनहार विजय बंगारी का भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक बन गए हैं। इससे उनके गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। विजय बंगारी साधारण परिवार से हैं। वह बचपन से ही मेधावी रहे हैं। विजय की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही विद्यालय में हुई। उन्होंने एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से उच्च शिक्षा ली। उनके पिता हरी सिंह बंगारी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि माता जानकी बंगारी गृहिणी हैं। विजय के वैज्ञानिक बनने पर पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि बाला दत्त शर्मा, शिक्षक रमेश चंद्र उप्रेती, नारायण दत्त बहुगुणा, प्रकाश नेगी, खीमानंद बलोदी, विरेंद्र सिंह बंगारी, पूरन रजवार, अशोक तेवाड़ी, जगदीश उप्रेती, भवान गिरी ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद