अल्मोड़ा। पुलिस ने दन्या क्षेत्र में रविवार को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में सत्यापन अभियान चलाया। क्षेत्र में रह रहे 45 किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन कराया गया। पांच लोगों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। उन्हें शीघ्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। सीओ गोपाल दत्त जोशी का कहना है कि जिले भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। संवाद