फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल को भी मिले दो वेंटिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। अल्मोड़ा महिला अस्पताल को दो वेंटिलेटर मिल चुके हैं। वेंटिलेटरों के स्थापित होते ही लोगों को जल्द ही इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। महिला अस्पताल में नगर समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी, जिससे गंभीर मरीजों के उपचार में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार वेंटिलेटर के अभाव में मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता था, लेकिन अब मरीजों को शहर में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अस्पताल को दो वेंटिलेटर मिल चुके हैं। इनको शीघ्र स्थापित किया जाएगा। इससे मरीजों को काफी लाभ मिल सकेगा। -डॉ. दीपक गर्ब्याल, सीएमएस महिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें