फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब में पांच नवंबर तक रात में नहीं चलेंगे वाहन, इतने घंटे प्रतिबंधित रहेगी आवाजाही

Wed, 30 Oct 2024 01:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

क्वारब में रात में फिर से यातायात बंद कर दिया गया है। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि एनएच पर रात्रि में यातायात बंद करने की तिथि बढ़ाना जरूरी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्वारब में रात में फिर से यातायात बंद कर दिया गया है। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि एनएच पर रात्रि में यातायात बंद करने की तिथि बढ़ाना जरूरी है। कहा कि राजमार्ग पर पांच नवंबर तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बड़ी संख्या में लोगों के घरों को लौटने और मैदानों की ओर जाने से सुबह से सड़क पर जाम लगा रहा है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

लगातार पहाड़ी दरकने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में लग रहे जाम को देखते हुए प्रशासन ने 28 अक्तूबर की रात तक यहां से आवाजाही प्रतिबंधित की थी। एनएच रानीखेत के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर कहा कि दीपावली पर दिन-रात वाहनों का भारी दबाव रहता है, ऐसे में रात में कार्य करना संभव नहीं है। इसलिए रात में सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाए है। इस पर डीएम ने उक्त आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें