फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 30 जून तक एनटीडी मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक

Sun, 18 May 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा के एनटीडी मुख्य मार्ग से कब्रिस्तान और बियरशिवा विद्यालय को जोड़ने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते 30 जून तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। नगर आयुक्त दिवेश शासनी ने कहा कि वर्तमान में यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है। तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य हो इसके लिए मार्ग को दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद किया गया है। कहा कि अति आवश्यक स्थिति पर मार्ग पर वाहन प्रवेश करने से पूर्व संबंधित व्यक्ति को नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। नियम का उल्लंघन करने वालों में निगम कार्रवाई करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें