बागेश्वर में मुख्यमंत्री को सम्मानित करते महासंघ टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के बागेश्वर भ्रमण पर मुलाकात कर भार वाहन चलाने वाले वाहन चालक मालिकों को भी आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई है। कहा कि कोरोनाकाल में पिथौरागढ़ और हल्द्वानी में लगे कोविड-19 ड्यूटी वाले वाहन चालकों को अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। इसके अतिरिक्त अन्य मांगों पर भी सार्थक पहल की मांग उठाई गई। वहां पर महासंघ के अध्यक्ष शंकर ठाकुर, संरक्षक महेश बोरा आदि थे।