फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भिकियासैंण में पंपिंग योजना का वॉल्व खराब, पेयजल आपूर्ति ठप

Tue, 09 May 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। नगर की प्यास बुझाने वाली रामगंगा नदी में बनी पंपिंग योजना का वॉल्व खराब होने से दो दिन से क्षेत्र के 450 से अधिक घरों में पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में पांच हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी तरह लोग नदी और प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भिकियासैंण नगर और आसपास के इलाकों की प्यास बुझाने के लिए रामगंगा नदी में एकल लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। योजना से हर रोज करीब दो एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है लेकिन बीते सोमवार को पंप के वॉल्व के खराब होने से पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। इस कारण क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। लोग किसी तरह नदी और प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। लोगों ने जल्द योजना में खराबी को दूर कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर जलसंस्थान के अवर अभियंता गौरव पंत ने बताया कि मंगलवार देर रात तक वॉल्व को ठीक कर लिया जाएगा जिसके बाद ही पानी लिफ्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें