फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Update: अल्मोड़ा में एक महीने बाद भी नहीं पहुंची कोरोना वैक्सीन, टीकाकरण केंद्रों पर लटके ताले

Mon, 16 Jan 2023 05:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में अब तक 2,50,000 लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग सकी है। उन्हें बूस्टर डोज लगाने को टीके नहीं है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की आशंका के बीच अल्मोड़ा जनपद टीकों की भारी कमी से जूझ रहा है। जिले में कोविशील्ड की एक भी डोज शेष नहीं है। एक माह बाद भी टीके न मिलने से 30 टीकाकरण केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं।

विज्ञापन


अल्मोड़ा में अब तक 2,50,000 लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग सकी है। उन्हें बूस्टर डोज लगाने को टीके नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने एक माह पूर्व शासन को वैक्सीन की मांग भेजी थी लेकिन अब तक यहां टीके नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग पा रही है। लोग हर रोज टीके की उम्मीद में केंद्रों में तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


टीकों की मांग शासन में भेजी गई है। टीके मंगाने के गंभीरता से प्रयास हो रहे हैं। वैक्सीन मिलने के बाद ही टीकाकरण संभव है।
- डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें