फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डायट अल्मोड़ा में उत्तरा मॉड्यूल आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। डायट में एससीईआरटी उत्तराखंड की ओर से उत्तर मॉड्यूल आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है।
मंगलवार को कार्यशाला में जिले के सभी विकासखंडों के मास्टर ट्रेनर और हवालबाग विकासखंड के कोलोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्राचार्य ललित मोहन पांडे ने कहा कि उत्तर मॉड्यूल बालवाटिका कक्षाओं के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक है। समन्वयक रमेश सिंह रावत ने बताया कि समग्र शिक्षा योजना के तहत 12 मास्टर ट्रेनर और 200 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. हेमलता धामी, पुष्पा बोरा और करुणा टम्टा ने संबंधित विषय पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रवक्ता महेंद्र सिंह भंडारी, गोपाल सिंह रावत, अनिल कांडपाल, अनील टम्टा, दमयंती धर्मसत्तू, डिंपल वर्मा, बसंती भोज, सतरूपा बिष्ट, रेनू आर्या आदि मौजूद रहीं। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें