फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं को पकड़कर बाजपुर भेजा

Sat, 03 Jun 2017 10:57 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर में लावारिस घूम रहे पशुओं को जिला प्रशासन और पालिका की टीम ने पकड़कर बाजपुर स्थित गो सदन भेज दिया है। नगर में लंबे समय से लावारिस पशुओं का आतंक मचा हुआ था। मालरोड, बाजार समेत गलियों में भी जहां-तहां खड़े पशुओं के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस ओर कदम उठाते हुए नगर में लावारिस घूम रहे पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद जिला प्रशासन, पशुपालन, एआरटीओ और पालिका ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अब तक 33 पशुओं को बाजपुर भेज दिया है। बीते दिन एसडीएम विवेक रॉय के नेतृत्व में एनटीडी से धारानौला, पुलिस लाइन मार्ग तक अभियान चलाया गया। इस दौरान नौ पशुओं को पकड़ा गया। अभियान में प्रभारी अधिशासी अधिकारी शिखा आर्या, पशु चिकित्साधिकारी डा. एमएस जंगपांगी, पशु चिकित्सक डा. स्वाति भोज, कामिनी कश्यप, बसंत वल्लभ पांडे,गोपाल आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें