फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिला अस्पताल में एक माह बाद शुरू हुए अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करती गर्भवतियां। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में एक माह बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए हैं। बुधवार को 120 से अधिक गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचीं। हालांकि 80 से 90 के करीब जांच हुई और बहुतों को अगली तारीख मिली।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते बीते एक माह से अल्ट्रासाउंड ठप थे। जिला अस्पताल में गर्भवतियों के साथ ही आम मरीजों के अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था होने से यहां जांच के लिए खासा दबाव था।
-
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू हो चुके हैं जो नियमित होंगे। अब जिला अस्पताल में दबाव कम होगा। जिला अस्पताल में सभी के अल्ट्रासाउंड होने से कुछ केस पेंडिंग थे, इससे पहले दिन महिला अस्पताल में भीड़ रही। बृहस्पतिवार से व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। -डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें