फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल कॉलेज में फिर अल्ट्रासाउंड ठप, मरीज बेहाल

Mon, 15 May 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में फिर अल्ट्रासाउंड ठप हो गया है। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए अन्य अस्पतालों और निजी क्लीनिक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अस्तित्व में आने के बाद जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद थी। यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी पर न आने से लोगों को मायूसी हाथ लगी है। यहां नियमित रेडियोलॉजिस्ट की दो साल बाद भी तैनाती नहीं हो सकी है। सोमवार को एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। ऐसे में मरीजों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। यहां हर रोज 30 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड जांच को पहुंचते हैं। सोमवार को मरीज यहां पहुंचे, उन्हें उन्हें निराशा हाथ लगी। प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट जल्द लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें