फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए उक्रांद की जनजागृति यात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल की स्थायी राजधानी गैरसैंण जनसंकल्प जनजागृति यात्रा का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पाण्डुवाखाल से हुआ। यात्रा के दौरान पाण्डुवाखाल, रामपुर, टटलगांव, चौखुटिया, चांदीखेत, भगोती और मासी सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों से 2027 के चुनाव में स्थायी राजधानी गैरसैंण के समर्थन में मतदान की अपील की गई। उक्रांद नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर राज्य की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भू-कानून, मूल निवास 1950, रोजगार, पलायन, महंगाई और जंगली जानवरों से प्रभावित खेती जैसे मुद्दे उठाए। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड की समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय दल को मजबूत करना जरूरी है। यात्रा में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष भगवत मेहरा जिला पंचायत सदस्य सरस्वती किरोला, राज्य आंदोलनकारी भगवत सिंह रावत, दया सागर देवतल्ला, गिरधर बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें