फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर विजयी

Fri, 20 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से स्थानीय स्टेडियम में हुई मंडल स्तरीय ओपन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में ऊधमसिंहनगर की टीम जीती जबकि हल्द्वानी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल हल्द्वानी और ऊधमसिंहनगर की टीम के बीच हुआ। ऊधमसिंहनगर ने 2-0 गोल के अंतर से प्रतियोगिता जीत ली। विजेता टीम ऊधमसिंहनगर की ओर से मनोज टम्टा और प्रकाश ने 1-1 गोल किए। रेफरी पंकज टम्टा, दीपक वर्मा, अमित कटारिया थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी और विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारी चंद्रा चौहान थी। अतिथियों ने विजेता, उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रसाद आर्य, संयुक्त सचिव हाकी संघ योगेश जोशी राजेंद्र कवनाल, गोकुल साही, हरीश गोस्वामी, यशवंत कुमार, हीरा कनवाल, मनोज कनवाल, वेद प्रकाश बिनवाल, योगेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें