मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट में सात किलो गांजे के साथ नैनीताल के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों गांजे को रामनगर पहुंचाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पॉलिटेक्निक तिराहे पर एक बाइक को रोककर उसमें सवार दो युवकों की तलाशी ली। दोनों के पास 7.6 किलो गांजा मिला। आरोपी युवा गौरव सिंह नेगी (25) और सागर सिंह(21) निवासी जोगीपुरा, रामनगर, नैनीताल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, बाइक को सीज किया गया। संवाद