फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क पर गिरे दो पेड़, तीन घंटे यातायात बाधित

Mon, 28 Sep 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सोमेश्वर के ककराड़ में सड़क पर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। मनान क्षेत्र के ककराड़ के पास सोमवार सुबह चीड़ के दो विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गए। पेड़ों के साथ मलबा आने से मार्ग पर करीब दो से तीन घंटे यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पेड़ व मलबा हटवाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों ने लगातार बारिश और तेज हवाओं के मद्देनजर सड़क किनारे कमजोर व सूखे पेड़ों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें