फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सैनार में तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए लगे दो ट्रैप कैमरे

Wed, 22 May 2024 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सैनार गांव में कैमरा ट्रैप स्थापित करते वन कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सैनार गांव में गोशाला में घुसकर बछिया को घायल करने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए दो ट्रैप कैमरा स्थापित किए हैं। टीम गश्त कर तेंदुए की खोजबीन में जुटी है।हवालबाग के सैनार गांव में बीते रविवार शाम तेंदुए ने गोशाला में घुसकर बछिया पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। आहट सुनकर गोठ में पहुंची युवती पर भी तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह सुरक्षित बच निकली। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने बीते सोमवार देर शाम गांव पहुंचकर इसके आसपास दो ट्रैप कैमरे स्थापित किए। रेंजर मोहन राम आर्या ने कहा कि टीम गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि घटना के बाद उनका अकेले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। टीम में वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया, रानू कनवाल, एसएस नेगी, ऋषभ सेमवाल, दिनेश रावत शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें