अल्मोड़ा। बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर रविवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो बाइक में सवार घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद निवासी दुर्गेश शर्मा और अमन रविवार को बाइक से घूमने के लिए मुनस्यारी को जा रहे थे। सेराघाट देवी मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। दोनों बाइक के साथ खाई में गिर गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट बताया कि दोनों युवकों को एबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।