फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: सोमेश्वर में 525 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Aug 2025 04:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमेश्वर पुलिस ने चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमेश्वर पुलिस ने 525 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

सोमेश्वर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। गणनाथ तिराहे के पास से मो. शाहवाज (24) निवासी गुलरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी कंजाबाग खटीमा के पास से 270 ग्राम और हल्दूचौड़ नैनीताल निवासी राकेश कनवाल के पास 255 ग्राम चरस बरामद की। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें