फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दंपती के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये

Mon, 06 May 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साइबर ठग ने रानीखेत के एक दंपती के बैंक खातों से 2.14 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। जरूरी बाजार निवासी रुकेल पटेल ने तहरीर में बताया कि उनका और पत्नी काजल पटेल का एचडीएफसी बैंक नडियाद खेड़ा गुजरात में खाता है। एक और दो अप्रैल को साइबर ठग ने पहले उनके खाते से 94,657 और पत्नी काजल के खाते से 48,540 रुपये ट्रांसफर कर लिए। तीन अप्रैल को फिर से 70,890 रुपये उड़ा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने घटना की सूचना रानीखेत थाने को दी है। कोतवाल अशोक धनकड़ ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें