फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पनार हाइवे पर कार व बोलेरो की टक्कर में डॉक्टर दंपति घायल

विज्ञापन
अल्मोड़ा-पनार हाईवे पर गुरुड़ाबाज के पास टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त अल्टो कार।।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पनार हाईवे पर गुरुड़ाबाज में कार व बोलेरो की टक्कर में डॉक्टर दंपति घायल हो गए। दोनों को 108 की मदद से अल्मोड़ा बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हायर सेंटर भेजा गया। दोनों यूएसएनगर के सितारगंज में तैनात हैं।
विज्ञापन

रविवार देर शाम अल्मोड़ा-पनार हाईवे पर भनोली तहसील के गुरुड़ाबाज के समीप अल्टो कार एमएच 47 एवाई 5021 व बोलेरो यूके 01 टीए 2968 की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में अल्टो कार सवार डॉ. दीपक(30) व उनकी पत्नी डॉ. गरिमा(25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची तहसीलदार बरखा जलाल ने दोनों को उपचार के लिए अपने वाहन से अल्मोड़ा भेजा। कुछ दूरी पर 108 एंबुलेंस मिलने पर उन्हें उसकी मदद से अल्मोड़ा बेस अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तहसीलदार बरखा जलाल ने कहा दोनों सितारगंज में तैनात हैं। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें