गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ धाम से सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में तांबे और पीतल के कुछ बर्तन चुराने के मामले में पुलिस ने दो स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मंदिर में जलाभिषेक करने वाले तांबे के लोटे बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक भकुनखोला गांव के एक युवक को मंदिर से तांबे के बर्तन ले जाते हुए मंगलवार रात एक पर्यावरण मित्र के बेटे ने देखा और महंत त्रिलोक गिरी को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने चुराए गए कुछ बर्तन एक दुकान से बरामद किए। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ने इस मामले में बैजनाथ मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही भी करार दी है। पुलिस आज मामले का खुलासा कर सकती है। संवाद