अल्मोड़ा। जिले की अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबाल टीम के चयन के लिए आठ अक्तूबर को सुबह 11 बजे से हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि 13 से 17 अक्तूबर तक हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में अंडर-17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाणपत्र, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेज के साथ स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।