गरुड़ के लौबांज में अंधड़ से मकान की छत में गिरा पेड़
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ के लौबांज में अंधड़ से एक आवासीय मकान को क्षति पहुंची है। तेज अंधड़ से लौबांज गांव निवासी पनीराम के मकान की छत में एक पेड़ गिर गया। मकान को क्षति पहुंची है। मकान में पेड़ गिरने के दौरान परिवार के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। जिला पंचायत सदस्या सुनीता आर्या, एडवोकेट जगदीश आर्या ने तहसील प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है।