फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल वैन से होगा उपचार

Wed, 06 Sep 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के कलेक्ट्रेट परिसर में 8 मोबाइल एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम विनीत तोमर
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के अच्छी खबर है। अब उन्हें उपचार के लिए अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और मेडिकल मोबाइल वैन के माध्यम से उन्हें घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए जिले में आठ मोबाइल वैन का संचालन शुरू हुआ है, जिन्हें डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम विनीत तोमर ने हंस फाउंडेशन के सहयोग से मिलीं आठ मेडिकल मोबाइल वैन को कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर विकासखंडों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन मोबाइल वैन के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि वैन में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और एएनएम की तैनाती की गई है। वैन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा और इसमें लोगों की 50 तरह की जांच होने की सुविधा होगी। इसके माध्यम से स्वास्थ्य कर्मी घर के नजदीक ही मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा देंगे। इस मौके पर हंस फाउंडेशन के परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विकासखंड मुख्यालय पर तैनात रहेंगी वैन
अल्मोड़ा। सीएमओ आरसी पंत ने बताया कि इन मोबाइल वैन को सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, चौखुटिया, हवालबाग, भैंसियाछाना, धौलादेवी, ताड़ीखेत विकासखंड मुख्यालय के पीएचसी और सीएचसी पर तैनात किया जाएगा। तीन अन्य विकासखंडों के लिए वैन की मांग की गई है। इनके माध्यम से गांवों में कैंप लगाए जाएंगे, जिसके लिए गांवों को चयनित किया जा रहा है। हर 15 वें दिन वैन गांव पहुंचेगी और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें