फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीवर कैंसर से जूझ रही महिला, पति का हो गया देहांत, अब इलाज में आड़े आ रही गरीब

विज्ञापन
लीवर कैंसर पीड़िता गोविंदी देवी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर से सटे ऐरोड़ गांव में लीवर कैंसर से जूझ रही महिला को आर्थिक मदद की दरकार है, गरीब होने के कारण महिला के इलाज में गुरबत आड़े आ गई है। महिला की पुत्री का कहना है कि इलाज में लाखों का खर्च आ रहा है, ऐसे में उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पंतकोटुली क्षेत्र के अंतर्गत ऐरोड़ निवासी युवती आशा आर्या ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से है और दो वर्ष पूर्व उसके पिता बाल किशन आर्य का निधन हो गया है। इधर, माता गोविन्दी देवी (50 वर्ष) लीवर कैंसर से जूझ रही है। मां का इलाज वर्तमान में नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशा ने बताया कि सारी जमापूंजी माता के इलाज में खर्च हो चुकी है, मगर डाक्टरों के अनुसार पूरे इलाज में अभी भी लगभग 3 लाख रूपये लगेंगे। इतनी बड़ी रकम जुटा पाना उनके परिवार के लिए कठिन हो रहा है। आशा ने बताया कि दो छोटे भाई-बहन की देखरेख के साथ ही परिवार का भी जिम्मा उन्हीं पर है। आशा ने आर्थिक सहायता के लिए उनके बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित खाता संख्या 52790100001499, आईएफएसी कोड बीएआरबीओआरएनआईकेएच में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें