गरुड़ में ट्रक होटल एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में चर्चा करते पदाधिकारीइ
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। कुमाऊं ट्रक एसोसिएशन ने पुलिस पर उत्पीड़न पर आरोप लगाया है। संघ के आक्रोशित सदस्यों ने अपने वाहनों की चाबियां अपने अपने जिलों के एसपी कार्यालय में जमा करने और हड़ताल की चेतावनी दी है।
कुमाऊं ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन कुंदन सिंह कबडोला की अध्यक्षता में ग्वालदम बदरीनाथ मोटर मार्ग में एक रिजॉर्ट में हुए अधिवेशन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की मित्र पुलिस अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत में संचालित ट्रक मालिकों आये दिन उत्पीड़न कर रही है।
बैरियरों पर हजारों रुपये का कोर्ट का चालान काटकर उनका उत्पीड़न कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि कोट भ्रामरी मेले के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल सीएम पुष्कर धामी से मिला था। तब सीएम ने डीआईजी से बातकर शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया था कि ट्रक संचालकों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले में उत्तरायणी से पूर्व कार्रवाई की मांग उठाई। अधिवेशन में संजय फर्स्वाण, कंचन थायत, प्रकाश रावल, दिनेश बिष्ट, महावीर गढ़िया, सुबोध लाल साह, कुंदन नेगी, पुष्पा पाठक, प्रेम सिंह खेतवाल, ललित रौतेला, अमित बिष्ट, गिरीश बोरा, बलवंत सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावल आदि थे।