बागेश्वर। नीदरलैंड और बेल्जियम के पर्यटकों का दल भ्रमण पर बागेश्वर पहुंचा। सैलानियों ने बागनाथ मंदिर समेत आसपास के खूबसूरत स्थलों का भ्रमण किया। यहां की हसीन वादियों का दीदार करने के बाद दल भीमताल के लिए रवाना हो गया है। पर्यटकों का आठ सदस्यीय दल बुधवार की शाम को जिला मुख्यालय पहुंचा था। दल के साथ चल रहे गाइड देवेंद्र देबू ने बताया कि दल में शामिल अधिकतर लोग पहले भी उत्तराखंड आ चुके हैं। दल मुनस्यारी से यहां पहुंचा है। इस दौरान पर्यटकों ने बागनाथ मंदिर का भ्रमण किया और मंदिर के शिल्पकला की सराहना की। वह सरयू नदी किनारे भी काफी देर तक टहलते रहे। गाइड ने बताया कि जिले के अन्य खूबसूरत स्थलों का भी दल ने भ्रमण किया है। अब भीमताल, नैनीताल, कैंची धाम होते हुए दल वापस लौटेगा।