फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पर्यटक सीजन शुरू होते ही अल्मोड़ा की सड़कें जाम

Mon, 29 May 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के लिंक रोड में लगे जाम से इस तरह रेंगते रहे वाहन। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटक सीजन शुरू होते ही सांस्कृतिक नगरी में जाम की समस्या आम हो गई है जिससे यात्रियों के साथ ही पर्यटक भी परेशान हैं। पार्किंग नहीं होने से सड़क किनारे खड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को नगर की सबसे व्यस्त सड़क माल रोड पर लंबा जाम लगा और वाहन रेंगते रहे। लिंक रोड में भी जाम लगने से यात्री, पर्यटक और वाहन चालक परेशान रहे। दोनों सड़कों पर आधा किमी से अधिक लंबा जाम लगा रहा और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। 300 से अधिक दोपहिया और चौपहिया वाहन सड़क पर रेंगते रहे।

आधे घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह जाम खोला। तब जाकर यात्री और पर्यटक गंतव्य को रवाना हो सके। आए दिन लग रहे जाम से नगर की यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


पार्किंग का अभाव बनी बड़ी समस्या
अल्मोड़ा। नगर में पार्किंग का अभाव बड़ी समस्या बन गई है। नगर में महज दो पार्किंग का संचालन हो रहा है जिनकी क्षमता 350 दोपहिया और चौपहिया की है लेकिन नगर में रोजाना तीन हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में पार्किंग न होने से चालक सड़क किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं जो जाम का कारण बन रहे हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से यह समस्या दिन-पर-दिन गंभीर हो रही है। संवाद

वाहनों का दबाव अधिक होने से कुछ देर जाम की स्थिति रही जिसे बाद में खोल दिया गया। यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस तत्परता से काम कर रही है। -गणेश सिंह हरड़िया, यातायात प्रभारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें