फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पर्यटन नगरी में बंगाली पर्यटकों का आगमन से रौनक

Sat, 30 Sep 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी/बागेश्वर। पहाड़ों में धीरे-धीरे ठंड की शुरूआत होने लगी है तो बंगाली पर्यटकों का आगमन भी होने लगा है। पर्यटन नगरी कौसानी में हर साल ठंड के दिनों में बड़ी संख्या में बंगाली सैलानी उमड़ते हैं। इस साल भी नवरात्र से पहले बंगाली पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर से जनवरी तक कौसानी आने वाले सैलानियों में बंगालियों की संख्या अधिक रहती है। बीते वर्षों में कोविड के चलते कौसानी में भी कम आवाजाही रही। बीते वर्ष से चहल-पहल होनी शुरू हो गई। इस बार व्यापारियों को उम्मीद है कि ठंड का सीजन पूरे चरम पर रहेगा और पर्यटन नगरी कोविड से पहले की तरह गुलजार रहेगी।
शुक्रवार को सैलानियों ने अनासक्ति आश्रम की सैर की। कौसानी बाजार, पंत वीथिका, चाय बागान का भ्रमण किया। मौसम साफ रहने से सैलानी हिमालय पर्वत की लंबी श्रृंखला का भी दीदार कर पा रहे हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी, होटल कारोबारी पूरन सिंह आदि ने उम्मीद जताई कि इस साल पूरे सीजन में कौसानी में पर्यटकों से रौनक रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें