फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की मांग

Wed, 02 Jul 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस कमेटी ने डीएम को ज्ञापन देकर कसारदेवी, स्याहीदेवी, चितई, बानड़ी देवी, कटारमल आदि पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि नगर निगम को गठित हुए छह माह से अधिक का समय हो गया है लेकिन नगर में विकास कार्य नहीं दिख रहे हैं। 15वें वित्त की धनराशि अभी तक नहीं आई है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने करबला से सिकुड़ा तक पार्किंग की व्यवस्था की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, केवल सती, हेम तिवारी, भैरव गोस्वामी, तुलसी देवी, जेसी तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें