फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पर्यटकों से फिर गुलजार हुआ कौसानी

Mon, 26 May 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक, स्थानीय व्यंजन परोसे जा रहे
विज्ञापन

कौसानी (बागेश्वर)। महानगरों में स्कूली बच्चों की छुट्टियां पड़ने के साथ ही सैलानियों का पहाड़ों की ओर आना शुरू हो गया है। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात कौसानी भी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। पर्यटकों की अच्छी संख्या से होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक है। स्थायीय कारोबारियों ने बताया कि गुजरात, बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, लखनऊ, राजस्थान आदि से अधिक लोग यहां आ रहे हैं। पर्यटक यहां मिलने वाले स्थानीय व्यंजनों को काफी पसंद कर रहे हैं। पर्यटक अनासक्ति आश्रम, रुद्राधारी मंदिर, बैजनाथ मंदिर, कौसानी चाय बागान आदि स्थलों का भ्रमण कर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें