फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी बच्चों को हुआ सम्मान

विज्ञापन
द्वाराहाट में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते विधायक नेगी और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां नगर पंचायत के सभागार में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। विधायक महेश नेगी समेत शिक्षाधिकारियों ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार द्वाराहाट क्षेत्र के चार बच्चों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रांतीय मेरिट में स्थान पाया है। इसलिए भविष्य में भी इन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम आरके पांडेय ने कहा कि सम्मानित होने से अन्य बच्चों में भी आगे बढ़ने की ललक बढ़ेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, बीईओ डीएल आर्य, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य खजान चंद्र जोशी, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व बीईओ ओपी हरबोला, पूर्व शिक्षक केपीएस अधिकारी, प्रधानाचार्य गोपाल राम आर्य, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या तनुजा जोशी मेधावी छात्रा अजिता तिवारी, अंजलि मैनाली, मनोरमा पांडे, योगेश कन्याल को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्या तनुजा जोशी की काव्य मंजरी (कविता संग्रह) का भी विमोचन किया गया। शंकर दत्त तिवारी ने संचालन किया। वहीं पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कुमाल्ट कफड़ा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने कुमाल्ट में उत्तराखंड बोर्ड की इंटर परीक्षा की मेरिट सूचि में 14वें स्थान पर रही मनोरमा पांडेय के घर जाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें