फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: देश की ऐतिहासिक जीत के बार में बताया

Tue, 16 Dec 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी कमलेश्वर में विजय दिवस पर छात्र-छात्राओं को वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक जीत के बारे में बताया गया। इस दौरान वीर सैनिकों के साहस, देशभक्ति और देश के लिए किए उनके त्याग को याद किया गया। भूतपूर्व सैनिक और अंग्रेजी प्रवक्ता गणेश जोशी ने भारतीय सेना से जुड़े अपने अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल ने छात्र-छात्राओं को विजय दिवस का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया। वहां प्रवक्ता रेणुका जोशी, निर्मला लोहनी, संगीता पंत, सवित जनौटी, डॉ. चंद्र प्रकाश बिष्ट, प्रेमा कैड़ा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें